भदसाली अप्पर मंदिर के विकास पर खर्च होंगे 40 लाख रुपये: मुकेश अग्निहोत्री

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं विशाल संत सम्मेलन में भाग लिया। यह धार्मिक आयोजन 29 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित किया गया।

भदसाली अप्पर मंदिर के विकास पर खर्च होंगे 40 लाख रुपये: मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर और सामुदायिक भवन के लिए धनराशि की घोषणा

उप मुख्यमंत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर के विकास के लिए प्रथम चरण में 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण पर कुल 40 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त भदसाली अप्पर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये और पंचायत में सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की गई।

भदसाली अप्पर मंदिर के विकास पर खर्च होंगे 40 लाख रुपये: मुकेश अग्निहोत्री

मुकेश अग्निहोत्री ने गूगा जाहर पीर मंदिर भदसाली अप्पर और तपस्थान संत देविआ सिख गुरुद्वारा के लिए भी पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने गूगा नवमी के अवसर पर गूगा जाहर पीर मंदिर में माथा टेका और तपस्थान संत देविआ सिख गुरुद्वारा में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

भदसाली अप्पर मंदिर के विकास पर खर्च होंगे 40 लाख रुपये: मुकेश अग्निहोत्री

धार्मिक स्थलों को बताया सांस्कृतिक विरासत का केंद्र

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

भदसाली अप्पर मंदिर के विकास पर खर्च होंगे 40 लाख रुपये: मुकेश अग्निहोत्री

ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर पहुंचने पर मंदिर कमेटी के प्रधान मोहन सिंह जसवाल ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भदसाली अप्पर के प्रधान अश्वनी जसवाल, लोअर भदसाली के प्रधान सूरम सिंह, गुरुद्वारा सिंह सभा भदसाली के प्रधान यशपाल सिंह साका के अलावा जसपाल जस्सा, मंजीत कौर साका, जोगिंदर सिंह पाठी, सुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह और दर्शन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *