कांगड़ा में 14 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन, प्रशासन ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

नशा कम होने के सरकारी दावों पर उठे सवाल

धर्मशाला, 11 सितंबर: गणेश उत्सव के तहत 14 सितंबर को जिला कांगड़ा के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सभी उपमंडलाधिकारियों और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने सभी विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था के पर्याप्त प्रबंध करने, यातायात का सुचारू संचालन बनाए रखने तथा विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय और पर्यावरण एवं जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *