ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की U19 टीम घोषित, आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को मिला मौका

नशा कम होने के सरकारी दावों पर उठे सवाल

BCCI की मेन्स सिलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया U19 टीम के भारत दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीमों की घोषणा कर दी है। दौरे पर तीन वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे। तीनों वनडे और पहला मल्टी-डे मुकाबला राजकोट में होगा, जबकि दूसरा मल्टी-डे मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा।

वनडे और मल्टी-डे टीम के कप्तान

वनडे मुकाबलों के लिए लक्ष्य रायचंदानी को भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान और यशबर्धन चौहान को उपकप्तान बनाया गया है। मल्टी-डे मुकाबलों में यशबर्धन चौहान कप्तानी करेंगे, जबकि लक्ष्य रायचंदानी को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ वनडे टीम में शामिल

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को वनडे टीम में जगह मिली है। अन्वय को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। हालांकि, दोनों खिलाड़ी मल्टी-डे मुकाबलों के लिए घोषित टीम में शामिल नहीं हैं। आर्यवीर इस सीजन दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लॉयंस की ओर से खेलते नजर आए थे।

वनडे मुकाबलों के लिए भारतीय U19 टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल।

मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारतीय U19 टीम

यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव।

https://twitter.com/BCCI/status/2092854647908442568

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *