कानपुर में ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत

नशा कम होने के सरकारी दावों पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास हुए हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई। सचिन भाटिया गुजरात और अभिषेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले थे।

उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद हादसा

शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्विन इंजन विमान ने सुबह करीब 11:30 बजे ट्रेनिंग सेंटर से उड़ान भरी थी। करीब 20 मिनट बाद वापसी के दौरान विमान में तेज धमाका हुआ और वह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर धुआं और मलबा फैल गया, जबकि विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

धमाके और विमान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पायलट को गंभीर हालत में मलबे से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायल पायलट को अस्पताल भेजा, जहां उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल को घेरा

हादसे की सूचना आसपास के गांवों में फैलने के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर लोगों को विमान के मलबे के पास जाने से रोका। प्रशासन और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर जांच में जुटी हैं।

https://twitter.com/PTI_News/status/2092871565038022877

विमान किस कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ और उड़ान के दौरान धमाका क्यों हुआ, इसकी जांच की जा रही है। हादसे में किसी तकनीकी खराबी की भूमिका थी या नहीं, यह भी जांच का विषय है। विमान दुर्घटना की वास्तविक वजह से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *