पीएम मोदी का ऐलान, देश में 6 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

भाजपा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने भाषण की शुरुआत वंदे मातरम् और तिरंगे के उल्लेख के साथ की। महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हासिल होने के बाद अब देश में छह करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

दिसंबर 2025 तक तीन करोड़ का लक्ष्य पूरा

ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, दिसंबर 2025 तक तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा चुका था। सरकार अब तीन करोड़ और महिलाओं को स्थायी एवं विविध आजीविका गतिविधियों से जोड़ना चाहती है, ताकि उनकी आय में लगातार बढ़ोतरी सुनिश्चित की जा सके।

क्या है लखपति दीदी योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 के भाषण में लखपति दीदी योजना की घोषणा की थी और इसकी शुरुआत 2024 में हुई थी। योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की ग्रामीण महिला सदस्यों की वार्षिक घरेलू आय को लगातार एक लाख रुपये या उससे अधिक करना है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इसे दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लागू किया था।

किसे माना जाता है लखपति दीदी

लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह की ऐसी सदस्य होती हैं, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये या उससे अधिक हो। इस आय की गणना कम से कम चार कृषि मौसमों और अथवा व्यावसायिक चक्रों के आधार पर की जाती है। आय की निरंतरता के लिए औसत मासिक आय 10 हजार रुपये से अधिक होनी चाहिए।

लखपति कार्यक्रम के तहत सरकारी विभागों, मंत्रालयों, निजी क्षेत्र और बाजार प्रतिभागियों के बीच समन्वय के माध्यम से आजीविका की विविध गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है। रणनीति में योजना, परिसंपत्तियों, वित्त, बाजार और प्रौद्योगिकी से संबंधित समय पर सहायता के साथ सभी स्तरों पर कार्यान्वयन एवं निगरानी शामिल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *