गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कराने का दावा किया

गोल्डी बराड़ और हरदीप सिंह निज्जर हत्या मामले से संबंधित तस्वीर

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक लीक ऑडियो में दावा किया है कि उसके गैंग ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की थी। ऑडियो में बराड़ ने आरोप लगाया कि निज्जर उन लोगों का समर्थन करता था, जो 16-17 साल के युवाओं से ड्रग्स बिकवाते थे और उन्हें मुखबिरी के लिए ब्लैकमेल करते थे।

बराड़ के मुताबिक, निज्जर ऐसे लोगों को समर्थन और ताकत देता था ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके। उसने दावा किया कि इसी वजह से उसने और उसकी टीम ने निज्जर की हत्या कराई। ऑडियो में बराड़ ने यह भी कहा कि हर किसी को अपने किए का नतीजा भुगतना पड़ता है।

18 जून 2023 को हुई थी निज्जर की हत्या

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या 18 जून 2023 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में एक गुरुद्वारे के बाहर हुई थी। इस मामले को लेकर कनाडा की ओर से हत्या को भारतीय सरकारी एजेंटों से जोड़ने के आरोप लगाए गए थे, जिन्हें भारत खारिज करता रहा है। भारतीय पक्ष ने कहा था कि इन आरोपों के समर्थन में पर्याप्त सबूत नहीं दिए गए।

गैंगवार की आशंका जताते रहे हैं भारतीय सूत्र

इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, भारतीय एजेंसियां और अधिकारी लंबे समय से निज्जर की हत्या के पीछे गैंगवार और संगठित अपराध से जुड़ी गतिविधियों की आशंका जताते रहे हैं। भारतीय सूत्रों का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ नेटवर्क की भूमिका को लेकर अमेरिका में हुई कार्रवाई से इस आकलन को मजबूती मिली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *