दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता और ऑल इंडिया अनऑर्गनाइज्ड वर्कर्स एंड एम्प्लॉइज कांग्रेस (KKC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई मंगलवार को केशव कुंज स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दिल्ली मुख्यालय के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद की गई।
प्रदर्शन का आयोजन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और डोमा परिसंघ ने संयुक्त रूप से किया था। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर नारे लगाए और मनुस्मृति की प्रतियों के साथ RSS की प्रतीकात्मक यूनिफॉर्म भी जलाई।
