इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद देश में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह इटली की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।
भारत-इटली सहयोग जारी रखने की उम्मीद
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में मेलोनी की मित्रता की अहम भूमिका रही है। उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लिए समृद्ध भविष्य बनाने के उद्देश्य से करीबी सहयोग जारी रखने की उम्मीद जताई और आने वाले वर्षों के लिए मेलोनी को शुभकामनाएं दीं।
1,413 दिनों तक पद पर रहने का रिकॉर्ड
49 वर्षीय जियोर्जिया मेलोनी 22 अक्टूबर 2022 से इटली की प्रधानमंत्री हैं। गुरुवार को पद पर उनके 1,413 दिन पूरे हुए, जिसके साथ वह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद देश में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाली नेता बन गईं। मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री भी हैं।
